देवरिया विद्यालय में दीपावली की रंगीन जगमगाहट, स्कूल परिसर सजा उल्लास में

0
104
- Advertisement -

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

सत्यनारायण सेन गुरला

देवरिया (सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र)।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवरिया में इस वर्ष दीपावली के अवसर पर विशेष सजावट और रोशनी की गई। राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा सभी राजकीय विद्यालयों में रंग-रोगन और दीपों की व्यवस्था के निर्देश के तहत विद्यालय परिसर को रंगीन झालरों, लाइटों और आकर्षक सजावट से सजाया गया।

विद्यालय में इमारतों की रंगाई-पुताई के साथ मुख्य द्वार और आंगन को दीपों और रोशनी से निखारा गया, जिससे परिसर में उल्लासपूर्ण और उत्सवमयी माहौल बन गया।


प्रधानाचार्य ने की पहल की सराहना

कार्यवाहक प्रधानाचार्य कमल सिंह गुर्जर ने इस पहल को राज्य सरकार का ऐतिहासिक निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि इस कार्य में शिक्षक और विद्यार्थी ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
प्रधानाचार्य ने बताया कि पहली बार राजकीय विद्यालयों में दीपावली जैसे सांस्कृतिक पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए औपचारिक निर्देश जारी किए गए हैं।


शिक्षा विभाग की सकारात्मक पहल

इस कदम को विद्यालयों को स्वच्छ, आकर्षक और उत्सवमयी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
विद्यालयों में ऐसे उत्सवों के आयोजन से विद्यार्थियों में सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ती है और उनकी शिक्षा और व्यक्तित्व विकास में सहायक होती है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here