80 वर्षीय कमला देवी के संथारा संपन्न होने पर परिजनों ने पार्थिव देह मेडिकल कॉलेज को की दान

0
217
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर । देहदान को लेकर बीकानेर एवं आस पास क्षेत्र में जागरूकता बढ़ती जा रही है, इस क्रम में बुधवार को गंगाशहर निवासी 80 वर्षीय कमला देवी भूरा के संथारा संपन्न होने पर उनके पुत्र पवन कुमार भूरा एवं उनके परिजनों ने कमला देवी की देह उनकी इच्छानुसार एसपी मेडिकल कॉलेज बीकानेर के मेडिकल स्टूडेंट्स के शोध एवं अध्ययन हेतु दान स्वरूप सुपुर्द की। एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी ने पार्थिव देह पर श्रद्धासुमन अर्पित किए, और कहा कि सर्वसमाज में कुशल चिकित्सकों की उपलब्धता के लिए देह महत्वपूर्ण कड़ी है, अतः भूरा परिवार का यह निर्णय चिकित्सा क्षेत्र के लिए उपयोगी साबित होगा, साथी अन्य व्यक्ति जो देह दान के लिए संकल्प पत्र भरने की रुचि रखते है उन्हें प्रेरणा मिलेगी।इस दौरान शरीर रचना विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राकेश मणि, डॉ. कविता, डॉ. के आर मीणा, मोहन व्यास , कमलेश व्यास , नरेंद्र पडिहार, डॉ. रामेश्वर व्यास डॉ. भारती, सहित अन्य कार्मिक ने पार्थिव देह को श्रद्धासुमन अर्पित किए ।

- Advertisement -
Previous articleसाइबर क्राइम जागरूकता सेमिनार का आयोजन
Next articleसज्जन कुमार 1984 के सिख दंगों के दोषी करार
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here