कोटा में पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

0
142
- Advertisement -

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। (शिव शंकर छिपा) ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर स्पेशल यूनिट, कोटा इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये रॉकी अरोड़ा पटवारी पटवार हल्का सोगरिया, चन्द्रसेल स्टेशन एरिया, नगर विकास न्यास, कोटा को परिवादी से 3 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक  डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. की स्पेशल यूनिट, कोटा इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि पट्टा जारी करने की फाइल पास करने की एवज में आरोपी रॉकी अरोडा पटवारी द्वारा 18 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी कोटा के उप महानिरीक्षक पुलिस  शिवराज मीणा के सुपरवीजन में एसीबी की स्पेशल यूनिट, कोटा इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मुकुल शर्मा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक  पृथ्वीराज एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपी रॉकी अरोडा पटवारी को परिवादी से 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी पटवारी द्वारा शिकायत से पूर्व ही परिवादी से 15 हजार रुपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिये थे।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here