नीलगाय बचाने के प्रयास में दो ट्रक भिड़े, यातायात प्रभावित

0
48
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

प्रदीप कुमार डागा | मुंडवा

मुंडवा। ईनाणा बाईपास स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर बुधवार को नीलगाय को बचाने के प्रयास में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक में भरी शीतल पेय की बोतलें सड़क पर बिखर गईं, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा सड़क पर फैले सामान को हटाकर यातायात सुचारु कराया। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और दोनों ट्रक चालक सुरक्षित हैं, हालांकि वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर अचानक आई नीलगाय को बचाने के लिए चालक ने वाहन मोड़ा, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से टकरा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और वाहन चालकों से राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर विशेष सावधानी बरतने तथा वन्यजीव क्षेत्रों में सतर्कता से वाहन चलाने की अपील की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here