- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गंगधार, झालावाड़.झालावाड़ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को गोपूजा के बाद छोड़ फाड़ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान ग्रामीणों ने लकड़ी पर खाल को लगाकर विशेष प्रकार की गाय के सामने लाया जाता है।जो आतिशबाजी के कारण बिदक कर चमड़े की खाल को अपने सींग से फाड़ देती है। इससे पूर्व महिलाओं द्वारा छोड़ का पूजन किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में मान्यता के अनुसार इस कार्यक्रम से गांवों में रोग और महामारी के प्रकोप से रक्षा होती है और गांव में सम्पन्नता आती है। छोड़ फाड़ कार्यक्रम को देखने के लिए आसपास के लोग बड़ी संख्या में आते हैं।
- Advertisement -

















































