Home latest नीलगाय बचाने के प्रयास में दो ट्रक भिड़े, यातायात प्रभावित

नीलगाय बचाने के प्रयास में दो ट्रक भिड़े, यातायात प्रभावित

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

प्रदीप कुमार डागा | मुंडवा

मुंडवा। ईनाणा बाईपास स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर बुधवार को नीलगाय को बचाने के प्रयास में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक में भरी शीतल पेय की बोतलें सड़क पर बिखर गईं, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा सड़क पर फैले सामान को हटाकर यातायात सुचारु कराया। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और दोनों ट्रक चालक सुरक्षित हैं, हालांकि वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर अचानक आई नीलगाय को बचाने के लिए चालक ने वाहन मोड़ा, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से टकरा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और वाहन चालकों से राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर विशेष सावधानी बरतने तथा वन्यजीव क्षेत्रों में सतर्कता से वाहन चलाने की अपील की।

Previous articleशबरी प्रसंग से दिया समरसता और भक्ति का संदेश
Next articleकिरोड़ी लाल मीना ने पकड़े अशोक गहलोत के पैर- डोटासरा
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version