योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित

0
21
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सीकर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में होलिस्टिक वेलनेस सेंटर एवं भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में योग दिवस पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी  नीलम मिश्रा के सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग प्रेमियों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में होलिस्टिक वेलनेस सेंटर की संचालिका एवं योग प्रशिक्षिका निधि शर्मा ने योग के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली और नियमित योगाभ्यास के लाभों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर योगाचार्य सुमन सहारण एवं प्रियंका कुल्हारी ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान की विधियों का अभ्यास करवाया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने योगाभ्यास के विभिन्न आयामों को समझते हुए स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किए।

कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थियों और अन्य प्रतिभागियों ने नियमित योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य आयोजन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। साथ ही योग को स्वस्थ, सकारात्मक और संतुलित जीवन का आधार बताते हुए इसके नियमित अभ्यास पर बल दिया गया।

सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here