जूनागढ़ में गूंजा योग का संदेश

0
10
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

विजय कपूर की रिपोर्ट

बीकानेर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से तीन दिन पूर्व जिले में योग जागरूकता गतिविधियों के तहत गुरुवार को राजकीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा एकीकृत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक जूनागढ़ किले परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कर योग का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने ‘3’ की आकृति बनाकर योग दिवस की उलटी गिनती का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया।

योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष शेषमा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया। इस अवसर पर आयुर्वेद विभाग के सहायक निदेशक डॉ. रिडमल सिंह राठौड़ सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. पवन कुमार पारीक ने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ है। इसके तहत जिलेभर में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 2 मई से 20 जून तक 50 दिवसीय योग दिवस काउंटडाउन अभियान चलाया जा रहा है। वहीं जिला स्तरीय मुख्य योग दिवस समारोह 21 जून को सुबह 6 से 8 बजे तक डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित होगा। इसके अलावा सभी उपखंड और ग्राम पंचायत स्तर पर भी योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस वर्ष मुकाम, कोडमदेसर, पुनरासर, देशनोक और कोलायत सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

- Advertisement -
Previous articleयोग प्रशिक्षण शिविर आयोजित
Next articleअभय कुमार कांकरिया ने की देहदान की घोषणा
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here