अरनियाला ग्राम पंचायत की रात्रि चौपाल में उठी 458 हाईवे बाईपास और पेयजल समस्या की मांग

0
134
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

पादूकलां/नागौर। अरनियाला ग्राम पंचायत में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखी। कार्यक्रम विधायक लक्ष्मणराम कलरु की मौजूदगी में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने अरनियाला गांव से गुजर रहे 458 हाईवे का बाईपास निकालने की मांग प्रमुखता से उठाई। ग्रामीणों का कहना था कि गांव के बीच से गुजरने वाले हाईवे के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसके अलावा ग्रामीणों ने क्षेत्र में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की मांग भी रखी। ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के मौसम में पानी की समस्या गंभीर रूप ले लेती है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं।

रात्रि चौपाल में ग्राम विकास अधिकारी रामलाल चौधरी, प्रशासक शांतिदेवी डिडेल, तहसीलदार अशोक कुमार, विकास अधिकारी भंवरलाल सिंघाड़िया, सहायक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद सैनी, रियाबड़ी भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मदनराम गोरा, त्रिलोक उपाध्याय सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here