ऑपरेशन गरिमा; महिला- बालिकाओं को किया जागरूक

0
22
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 
विजय कपूर
बीकानेर| महिला सुरक्षा फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा शहीद सै.लेफ्टिनेंट के के मजूमदार रा बा उ प्रा विद्यालय सूरसागर मे बालिकाओं को पुलिस प्रशासन द्वारा संचालित ऑपरेशन गरिमा व उनके अधिकारों और कानूनों की जानकारी दी गयी |

फाउंडेशन की स्टेट चेयरपर्सन डॉ. अर्पिता गुप्ता ने बताया महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से जन जागरूकता अभियान ‘ऑपरेशन गरिमा’ चलाया जा रहा है | जिसमे सार्वजनिक स्थानों पर ड्यूटी करते हुए स्कूल, कॉलेज महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ करने वालो मनचलों पर पुलिस कार्रवाई को अंजाम दे रही है | इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के लिए एक सुरक्षित माहौल बनाना है, जहाँ वे गरिमा के साथ जी सकें। जिसके लिए सभी संस्थान पदाधिकारीयों, अध्यापिकाओं व बच्चियों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया|

जिला अध्यक्ष नीति शर्मा व महासचिव प्रिया भार्गव ने छात्राओं को गुड टच-बैड टच, महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में जानकारी दी| सचिव वीणा शर्मा व कोषाध्यक्ष ज्योति खत्री ने पुलिस द्वारा संचालित 1090 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, और 1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे मे बताया | संगठन मंत्री मिनाक्षी चौहान, नेहा कपूर ने कहा बच्चों को शैक्षणिक प्रतियोगिताएं करवाई| संस्थान द्वारा सभी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए टिफिन,बोतल, कैलेंडर, व प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल दिए गए| स्कूल प्रधानाचार्य डिंपल चावला ने डॉ. अर्पिता गुप्ता व उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया| कार्यक्रम को सफल बनाने में भारती सोलंकी, चन्द्रा कुमारी, जसोदा, पुष्पा, वीरेंद्र आदि के महत्वपूर्ण भूमिका रही|

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here