अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान की खंड स्तरीय बैठक संपन्न

0
93
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर जोर

किशनगढ़ रेनवाल (नवीन कुमावत)। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) के खंड किशनगढ़ रेनवाल द्वारा संकुल कार्यकर्ता प्रशिक्षण हेतु खंड स्तरीय बैठक का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड अध्यक्ष अशोक कुमार ढाका ने की। बैठक का आयोजन प्रवासी कार्यकर्ता पर्यवेक्षक एवं जिला अध्यक्ष चौथमल कुमावत के पर्यवेक्षण तथा मुख्य वक्ता प्रेम सिंह और जिला उपसभाध्यक्ष राजकुमार देवंदा के सानिध्य में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

बैठक में विभिन्न सत्रों के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों और प्रशिक्षण से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। प्रथम सत्र में खंड मंत्री शिवप्रकाश यादव ने संगठन की गतिविधियों तथा आगामी सत्र के सदस्यता अभियान को लेकर संकुल प्रभारियों से संवाद किया।

द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता प्रेम सिंह ने संकुल कार्यकर्ता प्रशिक्षण के महत्व, उसकी उपयोगिता तथा संगठन में कार्यकर्ता की भूमिका एवं दायित्वों पर प्रकाश डाला। तृतीय सत्र में राजकुमार देवंदा ने संगठन की रीति-नीति और प्रवास कार्यक्रम पर विचार व्यक्त किए।

चतुर्थ सत्र में प्रवासी पर्यवेक्षक चौथमल कुमावत ने संगठन के इतिहास, नवीन नामकरण एवं स्वरूप की जानकारी दी। वरिष्ठ कार्यकर्ता लादूराम कुमावत ने संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन खंड मंत्री शिवप्रकाश यादव ने किया। इस अवसर पर खंड महिला मंत्री पुष्पा, पिंकू कुमावत, अर्चना टॉक, हंसा पारीक, श्याम सुंदर शर्मा, मोहनलाल कुमावत, अमजद खान पठान, पवन कुमार चौधरी, घनश्याम कुमावत, संतोष कुमार जाट, रामचंद्र कुमावत, महेंद्र सिंह कुमावत, राजेश बिडसर, गजानंद पारीक, रतन लाल कुमावत, मुकेश कुमावत, प्रदीप ढकरवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here