जोधपुर में गौड़ ब्राह्मण महासभा ने युवा कार्यकारिणी का विस्तार

0
30
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जोधपुर (रिपोर्टर: बृजकिशोर पारीक) – गौड़ ब्राह्मण महासभा संस्थान, जोधपुर राजस्थान के प्रदेश युवा अध्यक्ष श्रीकान्त गौड़ ने समाज में सक्रिय और ऊर्जावान युवाओं को देखते हुए युवा कार्यकारिणी का विस्तार किया।

इस क्रम में मुरलीधर गौड़ को प्रदेश युवा कार्यकारी अध्यक्ष और विवेक गौड़ को प्रदेश युवा सचिव नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष राजेश जी गौड़ और मुख्य अतिथि क्षितीश जी महर्षि, निदेशक जय नारायण विश्वविद्यालय ने नए पदाधिकारियों का साफा और दुपट्टा पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया।

इस अवसर पर समाज के सैंकड़ों गणमान्य सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान समाज में खुशी और उत्साह की लहर देखने को मिली।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here