लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिशत अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के डुप्लीकेट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आज राजस्थान विधानसभा परिसर में दोनों की सुखद मुलाकात रही। अजमेर निवासी नरेश सिंधी ने गोविंद सिंह डोटासरा से विधानसभा परिसर में मुलाकात की। इस अवसर पर गोविंद सिंह डोटासरा ने नरेश सिंधी का लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया और मीडिया के सामने कहा कि अब यह मेरा धर्म भाई है। क्योंकि इसको मेरे से मिलवाने का काम सोशल मीडिया और आप मीडिया के लोगों ने किया है।
लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया
इस दौरान गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि मैं जब मैं चुनाव लड़ूंगा
तो यह मेरे प्रचार में काम आएगा और प्रचार भी करेगा क्योंकि मैंने इसको अपना छोटा धर्म भाई बना लिया है। इस पर नरेश हिंदी भी मुस्कुरा दिए और वादा कर लिया । इस दौरान गोविंद सिंह डोटासरा ने मीडिया से कहा कि अब तो नरेश भाई भी चुनाव लड़ेंगे। नरेश भाई ने भी कहा कि अब गोविंद सिंह डोटासरा से मिलने के बाद उनका मन भी चुनाव लड़ने का हो रहा है। हालांकि वह एक बिजनेसमैन आदमी है लेकिन अगर डोटासरा ऑफर देंगे तो जरूर पार्षद या विधायक का चुनाव लड़ेंगे। नरेश सिंधी ने इस दौरान विधानसभा में गोविंद सिंह डोटासरा स्टाइल में गमछा भी हिला कर दिखाया और वह काफी खुश नजर आए। एक बार फिर नरेश सिंधी मीडिया की सुर्खियां बन गए।














































