- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कथित गोहत्या प्रकरण में भाजपा पदाधिकारी सत्यनारायण शर्मा का एक वीडियो जारी कर राज्य सरकार, पुलिस प्रशासन और स्थानीय विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
खाचरियावास ने दावा किया कि मुख्यमंत्री निवास के निकट अशोकपुरा क्षेत्र में गाय के बछड़े की हत्या कर उसका सिर लटकाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले को दबाने के लिए पुलिस द्वारा अलग-अलग बयान दिए गए और सरकार के दबाव में कार्रवाई नहीं की गई।
उन्होंने जारी वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि आरोपी स्वयं स्वीकार कर रहा है कि वह बछड़े का सिर लेकर आया था। खाचरियावास ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार कार्रवाई नहीं करती है तो वे इस मुद्दे को लेकर सड़क से लेकर अदालत तक संघर्ष करेंगे।
- Advertisement -














































