- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
उनियारा (दुर्योधन मयंक)। उनियारा-गुलाबपुरा नेशनल हाईवे 148डी पर कचरावता स्टैंड के पास रविवार को रोडवेज बस के पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार टोंक डिपो की रोडवेज बस के चालक ने सवारियों को उतारने के लिए अचानक ब्रेक लगाए, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर से बस का पिछला कांच टूट गया।
हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर नगरफोर्ट पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से ट्रक को साइड में करवाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
