- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
तारानगर, चूरू (बुधराम वर्मा)। सरदारशहर रोड के करणपूरा गाँव के पास खसरा नंबर 875/423 व 874/423 की कुल 12 बीघा विवादित भूमि को बीकानेर संभागीय आयुक्त के आदेश पर तारानगर पुलिस ने कुर्क कर दिया।
थानाधिकारी को रिसीवर नियुक्त कर भूमि पर बोर्ड लगाया गया और आदेश की पालना सुनिश्चित की गई। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि इस भूमि पर कोई निर्माण या दखल अंदाजी नहीं करे, वरना यह दंडनीय अपराध माना जाएगा।
- Advertisement -















































