- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सीकर (योगेश ऋषिका)। जनगणना-2027 को लेकर जिला परिषद सभागार में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के चार्ज अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम का समापन हुआ। मास्टर ट्रेनर महेश कुमार और सुभाष यादव ने हाउस लिस्टिंग और डिजिटल स्वगणना की विस्तृत जानकारी दी। जिले में 4500 प्रगणक और 750 सुपरवाइजर नियुक्त किए जाएंगे।
मुख्य अतिथि जिला कलक्टर मुकुल शर्मा ने अधिकारियों को संयम बनाए रखते हुए सही जानकारी एकत्र करने का निर्देश दिया और लापरवाही पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी। उप जिला जनगणना अधिकारी डॉ. अनिल शर्मा ने प्रशिक्षण प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
- Advertisement -















































