- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। भजनलाल शर्मा ने महाशिवरात्रि (15 फरवरी) के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व आत्मशुद्धि, सद्भाव और आत्मसंयम की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान शिव की आराधना से जीवन में धैर्य और कर्तव्यबोध का विकास होता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे सत्य के मार्ग पर चलते हुए लोककल्याण और प्राणीसेवा के प्रति समर्पित रहें।
- Advertisement -




















































