- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
चाकसू (सत्यनारायण चांदा)। क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया है। एनएच-52 स्थित टिगरिया मोड़ के पास तेज गति से जा रही कार आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक महिला सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार चालक को नींद की झपकी आने से यह दुर्घटना हुई। सभी मृतक मध्यप्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं, जो मध्यप्रदेश से जयपुर की ओर जा रहे थे।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हादसे के बाद मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।
चाकसू थाना अधिकारी मनोहर लाल मेघवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
