कलाल समाज प्रतिभा का प्रदर्शन कर हर क्षेत्र में फहराए परचम- मेवाड़ा

0
27
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

क्षत्रिय मेवाड़ा कलाल समाज का नववर्ष स्नेह मिलन समारोह व समाज की महिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

मांडलगढ़ । क्षेत्र स्थित पावन शक्तिपीठ जोगणिया माताजी जी स्थित क्षत्रिय मेवाड़ा कलाल की धर्मशाला में आज गुरुवार को नववर्ष स्नेह मिलन समारोह व समाज की महिला कार्यकारिणी का गठन हर्षोल्लास से किया गया। इससे पूर्व अतिथतियो द्वारा धर्मशाला में स्थित भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के मंदिर में मूर्ति पर दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया।

आयोजन के मुख्य अतिथि भीलवाड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने समाजजनों को अपने संबोधन में कहा कि मेवाड़ा कलाल समाज क्षेत्र में अल्प संख्या में लेकिन समाज में कई प्रतिभाएं मौजूद है ,जो राजनीति, खेल,शिक्षा,चिकित्सा, व्यापार सहित अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर समाज का नाम रोशन कर सकती है ऐसे में सभी प्रतिभाएं आगे आकर अपनी शक्ति का अव्वल प्रदर्शन करें।

केंद्र व राज्य सरकार से समाज को हर प्रकार से मांग

जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार से समाज को हर प्रकार से मांग के अनुसार मदद उपलब्ध करवाई जायेगी। उन्होंने बालिका शिक्षा,समाज सुधार,कुरीतियों कंत्याग करने सहित प्रेरणादायक सम्बोधन दिया। समारोह के दौरान मेवाड़ा समाज के अध्यक्ष कन्हैयालाल मेवाड़ा एवं पदाधिकारियों द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा को जोगणियां माता जी की तस्वीर,राजस्थानी पगड़ी,दुप्पटा पहनाकर समाज की ओर से सम्मानित किया गया। समारोह को पूर्व अध्यक्ष पुष्कर सत्यनारायण मेवाड़ा,डॉ रतनलाल सुवालका देवली,संरक्षक देवीलाल मेवाड़ा बेगू,गोपाललाल मेवाड़ा,सत्यनारायण मेवाड़ा बिजोलिया, सहित अन्य पदाधिकारियों ने सम्बोधित कर समाजजनों का मार्गदर्शन किया। समारोह में समाज द्वारा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ नववर्ष स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया

भक्ति और सामाजिक एकता का वातावरण बना

समारोह परिसर में भक्ति और सामाजिक एकता का वातावरण बना। समारोह में समाज की मातृशक्ति को विशेष सम्मान देते हुए प्रथम बार नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमे ममता देवी पत्नी सीपी मेवाड़ा बिजोलिया को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर दुर्गा देवी पत्नी ललित मेवाड़ा मांडलगढ़, कौशल्या मेवाड़ा, भूमिका मेवाड़ा तथा कैलाश देवी मेवाड़ा होड़ा को दायित्व दिया गया। रचना मेवाड़ा को सचिव नियुक्त किया गया। समारोह के दौरान मेवाड़ा समाज के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। समाज के उपाध्यक्ष सत्यनारायण मेवाड़ा टहला, कोषाध्यक्ष ललित मेवाड़ा, सचिव कमलेश मेवाड़ा धामंचा सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रचना मेवाड़ा एवं मनोज मेवाड़ा गोपालपुरा द्वारा किया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here