- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पीसांगन (अजमेर)। पीसांगन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लेसवा सरहद क्षेत्र से एक बोलेरो वाहन से करीब 26 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर लेसवा रोड पर नाकाबंदी कर बोलेरो वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में प्लास्टिक कट्टों में भरा 26.164 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने वाहन सहित डोडा चूरा जब्त कर अलीपुरा निवासी मेहबूब अली को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी सरोज चौधरी के नेतृत्व में एएसआई सुरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल जोराराम जाट, राजेन्द्र थांकण, भोमाराम चोयल, सुशील खाल्या व सुरेश कुमार शामिल रहे। मामले की जांच पुष्कर थानाधिकारी विक्रम सिंह को सौंपी गई है।
पुलिस द्वारा मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
- Advertisement -

















































