- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। वीर तेजाजी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को रामनामी महन्त मुरलीराम महाराज (रामपोल, नागौर) वीर सेवा फाउंडेशन पहुंचे, जहां उन्होंने संस्था में रह रहे सभी वीर बालकों को कंबल वितरित किए।
महन्त मुरलीराम महाराज के सानिध्य में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में मदनमोहन बाग, दीनदयाल शर्मा, राजकुमार आचार्य, ओमप्रकाश सैन, हरिओम पवार सहित कई शहरवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी वीर बालकों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह फौजी ने महन्त मुरलीराम महाराज का स्वागत किया। सभी वीर बालकों ने दंडवत प्रणाम कर महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में संस्था के स्टाफ सदस्य बीरबल भाटी, रविंद्र और जीवन भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सेवा, संस्कार और समाज के प्रति दायित्व की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
