लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मकराना में सात चोरों ने सुनार की दुकान को बनाया निशाना,
जिलाध्यक्ष महावीर जाटावत के नेतृत्व में दी एफ आई आर
रिपोर्टर अब्दुल सलाम
मकराना । शहर के हॉस्पिटल रोड़ स्थित अजमेर ज्वेलर्स की दुकान से चोर रात को करीब 45 किलो चांदी, 150 ग्राम सोना, 10 हजार रुपए नगद व अन्य सामान चोरी कर ले गए। जिससे सुनार को करीब डेढ़ से दो करोड़ रुपए का नुकसान हुआ हैं।
शहर के हॉस्पिटल रोड़ स्थिति सुरेंद्र कुमार सोनी व देवानंद सोनी की अजमेर ज्वेलर्स नाम से दुकान हैं। दुकान का मेन गेट मुख्य मार्ग पर हैं और दूसरी ओर गली की तरफ एक ओर शटर हैं, शटर के बाद जाली वाला गेट हैं और उसके बाद कांच लगा हुआ हैं। चोरों ने पहले शटर तोड़ा उसके बाद जाली वाले गेट के तीन ताले काटे उसके बाद कांच तोतड़कर दुकान के अंदर घुसे। सुबह दुकान का शटर और कांच टूटा देख लोगों ने सुनार को सूचना दी।
जिसके बाद दोनों भाई तुरंत दुकान पर पहुंचे। दुकान का मेन गेट सही था। दूसरा जहां शटर टूटा हुआ था, ताले कटे पड़े थे और कांच भी टूटा हुआ। काउंटर में रखे चांदी के बर्तन, जेवर, पायजेब, 150 ग्राम सोने जेवर, गल्ले में रखे करीब 10 हजार रुपए नहीं थे। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही मकराना थाना के एएसआई शिवलाल तुंरत दुकान पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज देखी। जिसके रात 2:40 पर चोर दुकान में घुसकर चोरी करते नजर आए। 7 चोर चोरी करने के बाद सारा सामान प्लास्टिक के कट्टो में डालकर आराम से पैदल जाते नगर आ रहे हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी भी खंगाल रही हैं, जिससे चोरों की ओर जानकारी जुटाई जा सके।
जिलाध्यक्ष महावीर जाटावत के नेतृत्व में दी एफ आई आर।
चांदी ओर सोने के आभूषण की कीमत करीब दो करोड़ चांदी ओर सोने के यह थे आभूषण जो चोरी हुए सोने के 8 ग्राम के दो पेन्डलसेट व करीब 150 ग्राम के सोने के छोटे बडे 500 लोग 3 किलो रिपेयरिंग चांदी के टुकडे थे इसके अलावा करीब 15000 रूपये रोकड़ी थे। चांदी आभूषणों में 17 डिब्बे पायल जिसमे प्रत्येक डिब्बे में 12 पायल की जोड़ी वजन 15 किलो. गिलास 15 नग 3. कटोरीया 4. चोपड़ा,5घंटी,6. जग सेट 7.राजपूती ज्वैलरी का पूरा सेट,8. तीन जोडी पूंछ,8. तीन जीडी पूंछ,प्याला 20, 10. मूर्तिया छोटी मोटी,11. छोटे बड़े लोटे 20 नग,12. बाउल के सेट चम्मच सहित,13 नेकलस टाइप के पायल 14. चार डिल्ले (फाइन) चादी की अंगूठी15. तीन डिब्बे फाइन चांदी के बिछूडी,16. दूध की बोटल चार नग17, दो मोबाईल कवर चांदी के,18. सिंगासन, टोपस 100 जोड़ी बजन करीब एक किलो, 20. रिपेरिंग के चांदी के टुकडे बजन करीब 3 किलो पहले भी हुई थी एक बार वारदात सुरेंद्र कुमार ने बताया।















































