- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मकराना। शहर के माली मोहल्ला, अस्पताल रोड स्थित अजमेर ज्वेलर्स (सुरेंद्र सोनी खजवानिया) की दुकान में अज्ञात चोरों ने देर रात ताले तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना का खुलासा सुबह होने पर हुआ, जब आसपास के लोगों ने दुकान के ताले टूटे देखे।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोर रात के सन्नाटे में दुकान को निशाना बनाकर फरार हो गए। चोरी गए माल की मात्रा का आकलन किया जा रहा है।
पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं तथा अज्ञात चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
- Advertisement -















































