लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। माथे पर तोलिया, हाथ में फावड़ा, किसी के सर पर परात तो किसी के हाथ में मजदूरों के काम में आने वाली गैंति और नारेबाजी करते सभी कांग्रेस के विधायक राजस्थान विधानसभा पहुंचे विधानसभा परिसर में खड़े होकर कांग्रेस विधायकों ने मनरेगा को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्र सरकार से मनरेगा में बदलाव को वापस देने की मांग की।
गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली
कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ,उप नेता रफीक खान और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि मनरेगा में बदलाव मजदूर और गरीबों के साथ अन्याय है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 100 दिन के बजाय 125 दिन का काम देने का वादा किया है। लेकिन यह सब कुछ निर्भर करता है केंद्र सरकार के बजट पर और इससे राज्यों के बजट पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि अब 60% केंद्र सरकार देगा और 40% राज्य सरकार देगी।
राज्य सरकारों पर बढ़ेगा भार
वर्तमान में अधिकांश प्रदेशों की सरकारी घाटे में चल रही है ऐसे में राज्य सरकार के पास मनरेगा चलाने का पैसा ही नहीं होगा तो काम कैसे मिलेगा पूर्व में यह अधिकार था अब यह है कानून बन गया है। सदन में और सदन के बाहर कांग्रेस ने मनरेगा में बदलाव का विरोध किया इस दौरान कांग्रेस का विधायकों ने नारेबाजी की और केंद्र सरकार से इसमें फिर से विचार करने की मांग की।















































