लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जोधपुर (बृजकिशोर पारीक) फलवृद्वि पार्श्वनाथ तिलक नगर संघ में प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर आज भव्य राजशाही गुरु भगवंतों का प्रवेशोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरघोड़ा पवन सा घेवरचंद जी चोरडीया परिवार के घर से रवाना हुआ, जिसमें परमात्मा का भव्य रथ, घोड़े, शहनाई वादन, बैंड, नगाड़े और बगिया शामिल थे।
प्रतिष्ठा समारोह में गुरु भगवंतों की सुंदर प्रतिमा के दर्शन से उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का मन आनंदित हुआ। इस भव्य आयोजन में आचार्य अरविंदसागर सुरीश्वरजी, गणिवर्य अमरपद्मसागर जी, हीरपद्मसागर जी तथा अन्य ठाणा व साध्वी भगवंतों ने हिस्सा लिया।
वरघोड़ा क्षत्रियकुंड नगरी पहुंचने पर नगरी का उद्घाटन मान मुलचंद सा महावीर महेश सा हुंडिया परिवार द्वारा और भोजन खंड का उद्घाटन मातुश्री लीला देवी बागरेचा परिवार द्वारा किया गया।
इस प्रतिष्ठा आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाजजन शामिल हुए और कार्यक्रम का भव्य आगाज हुआ।















































