मोदीमय हई काशी, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

0
150
- Advertisement -

मोदी के रोड शो ने विरोधियों के छुड़ाए पसीने

रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

मोदी के रोड शो ने आखिरी चरण में भरा दम

वाराणसी । उत्तर प्रदेश चुनावों के आखिरी चरण के मतदान से पूर्व पीएम मोदी को भी आखिर में रोड पर उतरना ही पड़ा। वाराणसी में निकाले गए रोड शो में पीएम मोदी ने सभी विरोधी पार्टियों के नेताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया। मोदी के साथ रोड शो में उमड़ी भारी भीड़ ने विरोधियों के छक्के छुड़ा दिए। मोदी कड़ी सुरक्षा के बीच अकेले ही गाड़ी पर सवार थे। उनके पीछे- पीछे पूरा काफिला चल रहा था। मोदी का लोगों ने हाथ हिलाकर और नारेबाजी कर अभिवादन किया। इस दौरान खुद पीएम भी लगातार लोगों का हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर अभिवादन करते रहे। रोड़ शो के आगे और पीछे तो बड़ी भीड़ थी ही सड़क के दोनों किनारों पर भी भारी भीड़ उमड़ी।

लोग जय सियाराम के नारे लगाते रहे। वहीं मोदी – योगी के नारे भी लगाते रहे। लोगों में भारी जोश देखा गया। लोग घरों , दुकानों की छतों पर खड़े होकर मोदी का अभिवादन करते नजर आए। जगह- जगह पर पुष्प वर्षा की गई। रंग – गुलाल और अबीर उडा़या गया। लोग रसिया गाकर और भी मोदी का स्वागत करते नजर आए। भाजपा के झंड़ों के साथ भारी भीड़ के चलते विरोधी पार्टी के नेताओं की मोदी ने आखिरी में छक्के छुड़ा दिए। वहीं आखिरी चरण के मतदान के प्रति भी लोगों में जोश भर दिया।

- Advertisement -
Previous articleबीएसपी बीजेपी की बी टीम हो गई- राहुल
Next articleरिश्वत खोर ड्रग इंस्पेक्टर गिरफ्तार, अब तक कमाए करोड़ों
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here