मुलायम सिंह को बेटे अखिलेश ने दी मुखाग्नि, राजनाथ, पवार, खड़के, गहलोत सहित बड़ी संख्या में उमड़े लोग

0
173
- Advertisement -

सैफई। मुलायम सिंह यादव का मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके बेटे अखिलेश यादव ने सैफई के मेला ग्राउंड में उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के लिए मुलायम सिंह की पहली पत्नी मालती के मेमोरियल के पास बने प्लेटफार्म पर रखी गई ।उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से किया गया ।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहे । राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ,छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ,बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ,कांग्रेस नेता मलिकार्जुन खरगे, चंद्रबाबू नायडू ,चंद्रबाबू, बाबा रामदेव, सुब्रत राय सहारा ,जयंत चौधरी, वरुण गांधी, मेनका गांधी ,स्वामी प्रसाद मौर्य, अभिषेक बच्चन और उद्योगपति अनिल अंबानी भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

उनकी अंतिम यात्रा में लाखों की संख्या में लोग उमड़े। लोगों ने मुलायम सिंह अमर रहे के नारों के साथ अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी। अंतिम यात्रा में भी लाखों की संख्या में लोग नारेबाजी करते हुए पहुंचे। इस दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को गाना बंधाया।

- Advertisement -
Previous articleनकबजन गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 बदमाश गिरफ्तार
Next articleनौ सेना का मिग 29 क्रैश, पायलट सुरक्षित
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here