‘गौ सम्मान आव्हान अभियान’ कार्यक्रम 27 अप्रैल को आयोजित होगा

0
28
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

किशनगढ़ रेनवाल। (नवीन कुमावत) — गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, गौ संवर्धन एवं जनजागरण के उद्देश्य से “गौ सम्मान आव्हान अभियान” के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन 27 अप्रैल 2026 (सोमवार) को किया जाएगा।


  • कार्यक्रम का आयोजन 27 अप्रैल 2026 को
  • उद्देश्य: गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा, गौसंवर्धन और जनजागरण
  • संकल्प रैली और जन-जागरण अभियान का आयोजन
  • संत समाज, गौभक्त और आमजन की भागीदारी

कार्यक्रम का विवरण

गौ मित्र मंडल के संरक्षक ग्यारसी लाल प्रजापत ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसके तहत एक संकल्प रैली निकाली जाएगी, जो मुख्य बाजार से होकर तहसील कार्यालय तक जाएगी।

इस रैली में संत समाज, सामाजिक कार्यकर्ता, गौभक्त और बड़ी संख्या में आमजन शामिल होंगे।


जन-जागरण और मांगें

कार्यक्रम के दौरान गौ संरक्षण, संवर्धन और सेवा को लेकर जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया जाएगा। अंत में तहसील कार्यालय में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें गौ संरक्षण और संवर्धन से जुड़ी मांगें रखी जाएंगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here