लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (दुर्योधन मयंक)। भाजपा के वरिष्ठ नेता राधा मोहन अग्रवाल द्वारा कांग्रेस नेता सचिन पायलट पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। इस बयान को लेकर टोंक जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है।आज टोंक के घंटाघर चौराहे पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता राधा मोहन अग्रवाल का पुतला फूंका और उनके बयान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।कांग्रेस पार्टी के टोंक जिला भाजपा नेता पार्टी के राष्ट्रीय नितिन नवीन जी के टोंक दौरे पर आयोजित जनसभा में कांग्रेस नेता एवं टोंक विधायक सचिन पायलट के लिए कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुवे अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है।
इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा रोष व्याप्त है। उन्होंने भाजपा नेता से सार्वजनिक माफी की मांग की। इस प्रकार के बयान न केवल व्यक्तिगत मर्यादा को ठेस पहुंचाते हैं, बल्कि राजनीतिक संवाद के स्तर को भी गिराते हैं। प्रदर्शन में कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, प्रदेश उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक विभाग) सलीमुद्दीन खान, रेल लाओ संगर्ष समिति अध्यक्ष अकबर खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद रहे। सभी ने भाजपा नेता से सार्वजनिक माफी की मांग की और कहा कि इस तरह की अमर्यादित भाषा लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भाजपा नेता ने जल्द माफी नहीं मांगी, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
















































