लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
बाड़ी, धौलपुर
धौलपुर जिले में पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम अभियान के तहत बाड़ी कोतवाली पुलिस ने दो बड़े मामलों में कार्रवाई की। पुलिस ने स्मैक तस्करी और अवैध हथियार रखने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
स्मैक (हेरोइन) के साथ तस्कर गिरफ्तार
2 अक्टूबर 2025 को थानाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में गश्त कर रही पुलिस टीम ने निर्माणाधीन जिला अस्पताल, बाड़ी के पास संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। आरोपी अनिल पुत्र रामसहाय पोसवाल (23) के पास से 6.70 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। आरोपी के पास वैध लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया।
टीम: पुलिस निरीक्षक अमित कुमार, हेड कांस्टेबल दयालचंद, हेड कांस्टेबल रामधन, कांस्टेबल सूरज और कांस्टेबल चालक अलखसिंह।
अवैध कट्टे के साथ दूसरा आरोपी गिरफ्तार
इसी दिन एएसआई श्याम सुंदर के नेतृत्व में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर रिषीकेश पुत्र भभूती सिंह (25) को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास 315 बोर का देशी कट्टा मिला। आरोपी के पास लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने कट्टा जब्त कर रिषीकेश को गिरफ्तार किया।
टीम: एएसआई श्याम सुंदर, कांस्टेबल ओमप्रकाश (481), कांस्टेबल आमिर (62)।
आगे की कार्रवाई
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस रेंज भरतपुर कैलाश बिश्नोई और पुलिस अधीक्षक धौलपुर विकास सांगवान के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ कमल किशोर जांगिड़ और वृताधिकारी महेंद्र कुमार मीना के सुपरविजन में की गई।


















































