सीकर में NEET की तैयारी कर रहे दलित छात्रों पर हॉस्टल में ‘हैवानियत’ का आरोप!

0
29
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जाति पूछकर डंडों से पीटा, SC/ST एक्ट समेत गंभीर धाराओं में FIR दर्ज

सीकर | क्राइम डेस्क राजस्थान के सीकर में NEET की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय दलित छात्र के साथ कथित रूप से बर्बर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि जलधारी नगर स्थित पार्थ हॉस्टल का बताया जा रहा है।   ‘ हॉस्टल’ में छात्र उसके दो अन्य साथियों से पहले उसकी जाति पूछी गई और फिर जातिसूचक टिप्पणियां करते हुए डंडों, लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा गया। इस मामले में ‘पथ इंस्टिट्यूट’ से जुड़े लोगों और हॉस्टल संचालक सहित कई आरोपियों के खिलाफ SC/ST एक्ट और BNS की गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित छात्रों के परिजनों ने स्थानीय पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

छात्र और परिजनों में डर का माहौल

एफआईआर के अनुसार, पीड़ित छात्र तरुण बैरवा (17) जयपुर जिले के बस्सी  का निवासी है और सीकर में पार्थ इंस्टिट्यूट में NEET फाउंडेशन कोर्स की तैयारी कर रहा था। वह पार्थ बॉयज हॉस्टल जलधारी नगर सीकर  में रह रहा था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 26 जून 2026 की रात करीब 10 बजे से 12 बजे के बीच हॉस्टल संचालक हेतराम मुंड, सुभाष बाजिया (वार्डन), दिनेश जाट, सूर्यवीर और एक अन्य व्यक्ति ने मिलकर छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट की।

जाति पूछ कर कि छात्रों से मारपीट 

शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने पहले छात्र से नाम और जाति पूछी। जब छात्र ने खुद को बैरवा बताया तो कथित तौर पर जातिसूचक शब्द कहे गए और उसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देते हुए डंडों और लात-घूंसों से पीटा गया। पीड़ित पक्ष का दावा है कि पूरी घटना के वीडियो और फोटो मौजूद हैं, जिन्हें पुलिस को सौंप दिया गया है।

हॉस्टल प्रबंधन ने मामले को दबाने की कोशिश की

पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद कई दिनों तक हॉस्टल प्रबंधन ने मामले को दबाने की कोशिश की और उनसे संपर्क करने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।

कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

उद्योग नगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर BNS की धारा 189(2), 115(2), 126(2), 352 तथा SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(r), 3(1)(s) और 3(2)(va) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच राजेश ढाका (RPS) को सौंपी गई है। पुलिस में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वीडियो फुटेज वायरल हो रहा है जिसकी जांच की जा रही है फुटेज के आधार पर चार-पांच लोगों को पहचान की जा चुकी है आरोपियों ने तरुण बैरवा के साथ-साथ दो-तीन उनके साथ वाले बच्चों के साथ भी  से मारपीट की है उसका भी वीडियो वायरल हो रहा है ।इस घटना के पास सीकर में पढ़ने वाले छात्रों में और उनके परिजनों में दहशत का और डर का माहौल है। लोक टुडे ने हॉस्टल संचालक से भी बातचीत करने की कोशिश की लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी  लेकिन हमारे पास घटना का वीडियो फुटेज और पीड़ितों की बातचीत मौजूद है।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here