- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
केकड़ी, सरवाड़ | केकड़ी के श्यामलाल बैरवा, जो वर्तमान में सरवाड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हैं, को प्रदेश कांग्रेस कमेटी (SC विभाग) का अजमेर संभाग प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
श्यामलाल बैरवा ने मंगलवार को जयपुर में राजस्थान के पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा, पीसीसी (SC विभाग) की प्रदेश अध्यक्ष ममता भूपेश तथा AICC SC विभाग के नेशनल कोऑर्डिनेटर एवं निवाई के पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा से मुलाकात की।
उन्होंने नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे।
- Advertisement -














































