श्रीमद् भागवत कथा में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी भी हुई शामिल

0
53
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर। जनसमस्या निवारण मंच राजस्थान।जयपुर दादी का फाटक क्षैत्र मे चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति देखने को मिली। कथा का वाचन आचार्य आकाश गौतम जी द्वारा किया जा रहा है, छठे दिन की कथा में भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न दिव्य लीलाओं का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया गया।
कथा के दौरान आचार्य आकाश गौतम ने भक्तों को श्रीकृष्ण की रास लीला, मथुरा गमन, कंस का वध, द्वारिका गमन तथा भगवान श्रीकृष्ण के विवाह प्रसंगों का विस्तार से वर्णन सुनाया। उन्होंने बताया कि रास लीला केवल एक लीला नहीं, बल्कि भक्ति और आत्मा के परमात्मा से मिलन का प्रतीक है। वहीं कंस वध का प्रसंग अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देता है।
आचार्य ने कथा के बीच श्रद्धालुओं को यह भी बताया कि श्रीमद् भागवत महापुराण सुनते समय कुछ नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कथा को श्रद्धा, शांति और पूर्ण एकाग्रता के साथ सुनना चाहिए तथा मन, वचन और कर्म से पवित्रता बनाए रखनी चाहिए।
इस अवसर पर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी भी कथा में शामिल हुईं। उन्होंने अपने संबोधन में आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की धार्मिक कथाएँ समाज में आध्यात्मिकता, संस्कार और सकारात्मकता का प्रसार करती हैं। उनके प्रेरणादायक शब्दों से उपस्थित श्रद्धालु अत्यंत हर्षित हुए।
कथा स्थल पर भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण का अद्भुत संगम देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण कर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का आनंद ले रहे हैं। आयोजन समिति के अनुसार आगामी दिनों में भी कथा के महत्वपूर्ण प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।
श्रीमद् भागवत कथा का यह आयोजन जयपुर में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बन गया है, जहाँ प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।इस अवसर पर पुर्व पुलिस महानिदेशक श्री बीएल सोनी, डा० बजरंग सोनी स्वर्णकार समाज जयपुर के कैलाश सारडीवाल , राजाबाबु सोनी , साँवरमल नारनोली, भाजपा नेता रश्मि सैनी , सुमैर मौसुण, सुबोध जांगलवा , मनीष तालकटोरा आदि शामिल रहे

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here