लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
ब्यावर। शहीद अग्निवीर युवराज सिंह की पार्थिव देह ब्यावर पहुंचने पर शहरवासियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। डाक बंगला स्थित सैनिक विश्रामगृह में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस दौरान विधायक शंकर सिंह रावत, एडीएम ब्रह्मलाल जाट, तहसीलदार हनुत सिंह रावत एवं सीओ सिटी राजेश कसाना सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
शहीद की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा शहर भारत माता के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। नम आंखों से शहरवासियों ने अग्निवीर युवराज सिंह की पार्थिव देह को अंतिम विदाई दी। गमगीन माहौल को देखकर हर कोई भावुक नजर आया।
उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए देश की रक्षा करते समय अग्निवीर युवराज सिंह शहीद हो गए थे।




















































