सेमारी में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत पहली बैच का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

0
25
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 सलुम्बर । सलूम्बर जिले की सेमारी पंचायत समिति सभागार में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य को लेकर प्रथम बैच प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान आशुतोष जिला समन्वयक एवं अनिता चौधरी ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी ने निरीक्षण किया। साथ ही प्रगणकों द्वारा प्रदर्शित किए गए रोल प्ले का अवलोकन किया गया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को मकान सूचीकरण एवं गणना प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान कर प्रगणकों एवं सुपरवाइजर को शपथ भी दिलाई। प्रशिक्षण के प्रथम बैच में कुल 40 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर प्रशिक्षक राजीव सोनी एवं कन्हैयालाल जोशी भी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here