- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर । राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने राजस्थान के तीन विश्वविद्यालयों में कुलगुरुओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। राज्य सरकार के परामर्श के बाद जारी आदेश के तहत राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर में डॉ. भगवती प्रसाद सारस्वत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर में डॉ. युद्धवीर सिंह तथा महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में प्रो. नरसी राम विश्नोई को कुलगुरु नियुक्त किया गया है।
राज्यपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार तीनों नियुक्तियां कार्यभार संभालने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि या 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, जो भी पहले हो, के लिए प्रभावी रहेंगी।
इन विश्वविद्यालयों में हुई नियुक्तियां
- राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर: डॉ. भगवती प्रसाद सारस्वत
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर: डॉ. युद्धवीर सिंह
- महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर: प्रो. नरसी राम विश्नोई
नियुक्तियों के बाद तीनों विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक नेतृत्व को लेकर नई व्यवस्था प्रभावी होगी।
- Advertisement -
















































