राजपुरा गांव में 1.96 करोड़ की लागत से बनेगा स्कूल भवन

0
25
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

धोद विधायक गोवर्धन वर्मा ने किया शिलान्यास

लोसल/सीकर। (ओम प्रकाश सैनी) राजपुरा गांव में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के नए भवन का निर्माण 1 करोड़ 96 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। इस भवन का शिलान्यास धोद विधायक गोवर्धन वर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया।

विधिवत शिलान्यास कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान विधायक गोवर्धन वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने नए भवन की नींव की ईंट रखी। आयोजन को धार्मिक और पारंपरिक विधि से संपन्न कराया गया।

ग्रामीणों और विद्यालय स्टाफ ने सरकार और विधायक का आभार जताते हुए सभी जनप्रतिनिधियों का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया।

शिक्षा को लेकर सरकार का फोकस

शिलान्यास के दौरान विधायक गोवर्धन वर्मा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना सरकार की प्राथमिकता है।

ग्रामीणों से बच्चों को सरकारी स्कूल में दाखिला कराने की अपील

अपने संबोधन में विधायक वर्मा ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने बच्चों को गांव के सरकारी विद्यालय में ही दाखिला दिलाएं ताकि उन्हें बेहतर और सुलभ शिक्षा मिल सके।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और विद्यालय स्टाफ की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here