राजसमंद में एस.एस.सी. एवं एच.एस.सी. टॉपर्स का सम्मान समारोह आयोजित

0
119
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 — जिला कलेक्टर व एसपी ने किया सम्मानित

राजसमन्द जिले के मेधावी विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने के लिए आज श्रीनाथजी उदयपुर टोलवेज प्राइवेट लिमिटेड एवं भीलवाड़ा-राजसमंद टोलवेज प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में जिला परिषद सभागार में एस.एस.सी. और एच.एस.सी. परीक्षा के टॉपर्स का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम कंपनी की स्टेकहोल्डर्स एंगेजमेंट गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर अरुण हसीजा, पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) उदयपुर पीआईयू के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनिल चौधरी उपस्थित रहे।

 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान जिले के टॉपर्स विद्यार्थियों को नवीनतम टैबलेट, मोमेंटो और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और देश व समाज के विकास में योगदान देने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में रही प्रभावशाली उपस्थिति

इस अवसर पर प्रोजेक्ट हेड जयनन्दन मिश्रा, अरुणेंद्र सिंह बगेल, लिलेंद्र सूर्यवंशी, रूपाखेड़ा टोल मैनेजर राकेश कुमार दायमा, अमित कुमार सहित टोल कंपनी के कई कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह में विद्यार्थियों व अभिभावकों के चेहरों पर गर्व और उत्साह साफ झलक रहा था।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here