लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रिपोर्ट: दुर्योधन मयंक, उनियारा
उनियारा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के प्रदेशाध्यक्ष हरसहाय यादव ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न संभागों में प्रभारियों की नियुक्ति की है।
विभाग के संगठन महासचिव सागर मावर ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद तथा वेस्ट जोन प्रभारी रोहिताश सिंह बेदी की अनुमति से यह नियुक्तियां की गई हैं।
नियुक्तियों के अनुसार अजमेर और जयपुर संभाग का प्रभारी राजकमल राव, भरतपुर, कोटा और बीकानेर संभाग का प्रभारी मोहित चौधरी तथा उदयपुर और जोधपुर संभाग का प्रभारी चंदन ठाकुर को बनाया गया है।
प्रदेश सचिव एवं प्रवक्ता डॉ. नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट ने बताया कि इन नियुक्तियों से ओबीसी कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती मिलेगी। साथ ही सक्रिय पदाधिकारी आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों को मजबूती प्रदान करेंगे।
उन्होंने बताया कि ओबीसी कांग्रेस द्वारा जल्द ही सभी संभागों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने की तैयारियां भी की जा रही हैं, जिससे संगठन को और अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाया जा सके।



















































