पंचायत समिति भवन निर्माण में मिली खामियां, एसडीएम ने जताई नाराजगी

0
31
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

मलारना डूंगर उपखंड अधिकारी संदीप कुमार बेरड़ ने सोमवार को लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन पंचायत समिति कार्यालय भवन का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में कई खामियां सामने आईं, जिस पर एसडीएम ने मौके पर ही नाराजगी जताई। उन्होंने नरेंद्र प्रसाद मीणा को निर्माण कार्य की सख्त निगरानी रखने तथा संबंधित तकनीकी अधिकारियों को तत्काल बुलाने के निर्देश दिए।

जांच में फर्श के लेवल में गड़बड़ी पाई गई, वहीं पत्थरों का लेवल भी सही नहीं मिला। एक हॉल में पैर लगाते ही टाइल गिर जाने से निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।

इस दौरान बत्तीलाल मीणा और गोरी शंकर शर्मा भी मौजूद रहे। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को जल्द सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here