गाजियाबाद में ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन सम्पन्न

0
30
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर के आचार्य दिनेश प्रेमजी सम्मानित

नागौर/गाजियाबाद (प्रदीप कुमार डागा)। शिव शंकर ज्योतिष व वास्तु अनुसंधान केंद्र, गाजियाबाद द्वारा आयोजित 22वें बृहद निःशुल्क ज्योतिष एवं धर्म सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। एक दिवसीय इस सम्मेलन में देशभर से आए ज्योतिष, वास्तु, हस्तरेखा, अंक ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

सम्मेलन के दौरान नागौर के रमल ज्योतिर्विद आचार्य दिनेश प्रेमजी को ज्योतिष एवं कर्मकांड क्षेत्र में पिछले 37 वर्षों से उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए सम्मानित किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष आचार्य शिवकुमार शर्मा, महामंत्री अजय कुमार जैन तथा संरक्षक एडवोकेट सतीश भारद्वाज ने उन्हें दुपट्टा, माला, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कविनगर स्थित लायंस एनेक्सी सेमिनार हॉल, लायंस आई हॉस्पिटल में आयोजित इस सम्मेलन में देशभर से 300 से अधिक विद्वानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में आचार्य अनिल वत्स, पंडित शैलेंद्र पांडे, डॉ. श्याम कोहली, डॉ. नंदकिशोर पुरोहित, प्रो. आनंद पुरोहित, डॉ. के.पी. मुद्गल, डॉ. एच.एस. रावत, सद्गुरु मां चेतना एवं वास्तुविद डॉ. आनंद भारद्वाज सहित कई विशेषज्ञों ने ज्योतिष और वास्तु विषयों पर व्याख्यान दिए।

सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर एमएलसी दिनेश कुमार गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं भगवान परशुराम राष्ट्रीय पंडित परिषद ट्रस्ट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आचार्य सुरेश शर्मा, ज्योतिषाचार्य के.के. शर्मा, डॉ. विनायक पुलह सहित अन्य विद्वानों की मौजूदगी में आचार्य दिनेश प्रेमजी को ज्योतिष क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह में आचार्य दिनेश प्रेमजी का राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने और ज्योतिष क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए भी अभिनंदन किया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here