NEET परीक्षा से पहले पुलिस अलर्ट, अधिकारियों ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

0
14
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

भरतपुर। 21 जून को आयोजित होने वाली नीट (NEET) परीक्षा को लेकर भरतपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव एवं सीओ सिटी असीमा बासवानी भी मौजूद रहीं।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, बाउंड्री वॉल, परीक्षा कक्षों, सीसीटीवी कैमरों, बैठने की व्यवस्था, पंखों एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि सभी परीक्षा केंद्र निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुरक्षित और व्यवस्थित हैं।

पिछले वर्ष सामने आए नीट पेपर लीक प्रकरण के बाद परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। इसी के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं तथा पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की तैयारी की गई है।

सीओ सिटी असीमा बासवानी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार सुरक्षा गार्ड एवं पुलिस जाब्ता तैनात किया जाएगा, ताकि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here