पाटलिया कुल्मी में ग्रामीण सेवा शिविर का विरोध

0
38
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

झालावाड़

झालावाड़ जिले की बकानी पंचायत समिति के ग्राम पंचायत पाटलिया कुल्मी में राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का आज ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर हंगामा किया और नारेबाजी की।

ग्रामीणों ने फ्लेक्स पर लिखा “पानी, सड़क, बिजली नहीं, तो शिविर नहीं” और सरकार की योजनाओं के प्रति नाराजगी जताई। उनका कहना है कि उन्हें पानी, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया है, जिसके कारण पूरे पंचायत में भारी आक्रोश है।

इस आक्रोश के चलते ग्रामीणों ने आज के शिविर का बहिष्कार किया और सरकार से तत्काल समाधान की मांग की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here