नैनवां डीएसपी पद पर ओमप्रकाश मीणा की नियुक्ति 

0
181
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 पुलिस प्रशासन में हुआ बदलाव

— मनोज कुमार योगी

नैनवां (बूंदी)। नैनवां पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर ओमप्रकाश मीणा की नियुक्ति की गई है। वे इससे पहले बूंदी में साइबर क्राइम शाखा में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर कार्यरत थे और पिछले लगभग एक वर्ष से वहां अपनी सेवाएं दे रहे थे।

यह नियुक्ति अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस बीजू जॉर्ज जोसफ द्वारा जारी आदेशों के तहत की गई है।

गौरतलब है कि पूर्व नैनवां डीएसपी राजूलाल मीणा को साइबर क्राइम एवं मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में अपेक्षित प्रभावी कार्रवाई नहीं करने के आरोपों के चलते लगभग एक माह पूर्व एपीओ कर दिया गया था। इसके बाद लाखेरी के पुलिस उपाधीक्षक नरेन्द्र नागर को नैनवां डीएसपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।

नैनवां डीएसपी का पद पिछले कई दिनों से अतिरिक्त प्रभार के तहत संचालित हो रहा था। अब ओमप्रकाश मीणा की नियुक्ति के साथ इस पद पर स्थायी तैनाती हो गई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here