“मुंगेरी लाल के सपने देखना बंद करें गहलोत, धरातल पर उतरकर करें समाज सेवा” — मदन राठौड़

0
101
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

‘मन की बात’ से आत्मनिर्भरता और विकास का संदेश लेने की अपील

जयपुर। (रूपनारायण सांवरिया)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को महत्वपूर्ण संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों, विशेषकर गल्फ देशों में चल रहे तनाव के बीच भारत पूरी तरह सक्षम और मजबूत है। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और नेतृत्व पर भरोसा बनाए रखने की अपील की है।

योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता पर जोर

मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया है, जिससे नागरिक स्वस्थ और सशक्त बन सकें। साथ ही युवाओं को विज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया है।

उन्होंने जल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्षा जल संचयन, खेतों में छोटे तालाब और नालियों के माध्यम से जल स्तर बढ़ाने जैसे प्रयास ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।

राठौड़ ने सौर ऊर्जा और आत्मनिर्भरता के उदाहरणों का जिक्र करते हुए बताया कि किस प्रकार लोग सोलर पैनल और सोलर पंप के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रहे हैं। महिलाओं द्वारा मछली पालन जैसे कार्य भी आजीविका के सशक्त माध्यम बन रहे हैं।

विपक्ष पर निशाना, गहलोत पर तीखा हमला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आपदा और चुनौती के समय राजनीति करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में सभी दलों को मिलकर समाधान खोजने की आवश्यकता है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें “इंतजार की राजनीति” छोड़कर धरातल पर आकर समाज सेवा करनी चाहिए।

उन्होंने कहा,
“गहलोत मुंगेरी लाल के सपने देखना बंद करें और धरातल पर आकर समाज की सेवा करें, अफवाहें फैलाने से बचें।”

चुनाव और संगठन पर बयान

राठौड़ ने कहा कि चुनाव आयोग जब भी चुनाव की घोषणा करेगा, भाजपा पूरी तरह तैयार है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों में भाजपा विकास और सेवा के मुद्दों पर जनता के बीच जाएगी।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण भी सुना गया, जिसमें कई सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here