मुख्यमंत्री भजनलाल का बड़ा फैसला: 50 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी

0
10
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नेशनल चैम्पियनशिप एवं पैरा नेशनल चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले 50 खिलाड़ियों को कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) के पद पर नियुक्ति देने की मंजूरी प्रदान की है।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, इन खिलाड़ियों की पात्रता की जांच एवं परीक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें नियुक्ति के योग्य पाया गया है। मुख्यमंत्री ने नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। जल्द ही इन खिलाड़ियों को माध्यमिक शिक्षा विभाग में कनिष्ठ सहायक के पदों पर पदस्थापित किया जाएगा।

यह पहल राज्य सरकार की खेल एवं युवा नीति के तहत खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। सरकार का मानना है कि इससे न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि प्रदेश में खेल संस्कृति को भी मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है। उनके इस निर्णय से युवा खिलाड़ियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी तथा प्रदेश में खेल प्रतिभाओं के विकास को नई गति प्राप्त होगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here