लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली/जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन, डेयरी एवं पंचायतीराज मंत्री राजीव रंजन सिंह के साथ नई दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में राजस्थान के किसानों और पशुपालकों के हित से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने बैठक में अटल ज्ञान केंद्र की स्थापना में सहयोग के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य की डबल इंजन सरकार किसानों की आय बढ़ाने, पशुपालन और डेयरी क्षेत्र को प्रोत्साहन देने तथा राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
बैठक में दोनों नेताओं ने केंद्र की योजनाओं की प्रगति, पंचायतीराज संस्थाओं के विकास और कैमल मिल्क व इसके उत्पादों के राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विपणन के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण पर भी चर्चा की।








































