कैबिनेट मंत्री कुमावत ने पाली में आरोग्य मेले का शुभारंभ

0
29
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

पाली (जयपुर)। पशुपालन, डेयरी और देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने गुरूवार को पाली के रामलीला मैदान में संभाग स्तरीय आयुर्वेद मेले का उद्घाटन किया। मंत्री कुमावत ने कहा कि स्वास्थ्य और आरोग्य जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, और स्वस्थ शरीर से ही व्यक्ति जीवन की सभी उपलब्धियाँ प्राप्त कर सकता है।

उन्होंने बताया कि आमजन के स्वास्थ्य हित में यह मेला आयोजित किया गया है और इससे जनता को विशेष लाभ होगा। पूर्व में सुमेरपुर में आयोजित इस तरह के मेले ने बच्चों सहित आमजन को काफी लाभ पहुँचाया। मंत्री ने आयुर्वेद के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि आयुर्वेदिक उपचार धीरे-धीरे प्रभावी होते हैं, लेकिन रोग को जड़ से समाप्त करते हैं, जबकि एलोपैथी में जल्दी ठीक होने के बावजूद साइड इफेक्ट अधिक होते हैं।

मेला में आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी, योग और प्राकृतिक चिकित्सा से जुड़ी सेवाएँ आमजन को उपलब्ध कराई जाएँगी। उद्घाटन के बाद मंत्री कुमावत, आईएएस बिरजू गोपाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, आयुक्त नगर निगम नवीन भारद्वाज, उपखंड अधिकारी विमलेंद्र सिंह राणावत और अन्य मेहमानों ने मेले की व्यवस्थाओं और विभिन्न काउंटरों का निरीक्षण किया।

मेला 13 से 14 मार्च को शाम 7 बजे भव्य सांस्कृतिक संध्या के साथ समाप्त होगा, जिसमें राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार हिस्सा लेंगे। सांस्कृतिक आयोजन पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here