कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं

0
17
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


 

राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक जोराराम कुमावत का जन्मदिवस 7 मई को पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उनके समर्थकों और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें लगातार शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

जोराराम कुमावत का जन्म 7 मई 1964 को हुआ था। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत ग्राम पंचायत स्तर से सरपंच के रूप में की और संघर्षपूर्ण यात्रा के बाद आज राज्य सरकार में महत्वपूर्ण विभागों—पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान—का दायित्व संभाल रहे हैं।

सरल स्वभाव और जनता से सीधा जुड़ाव उनकी लोकप्रियता का प्रमुख कारण माना जाता है। उन्होंने सुमेरपुर क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी है। वर्ष 2000 में सिंदरू ग्राम पंचायत के सरपंच, 2014 से 2018 तक नगरपालिका अध्यक्ष और 2018 व 2023 में विधायक के रूप में लगातार जनता का विश्वास जीता है।

समर्थकों ने उनके जन्मदिन पर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी कार्यकाल की कामना की है। सोशल मीडिया और क्षेत्रीय स्तर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here